Monday, May 16, 2011

बस ढूँढू तेरी चुनरी प्रिये !


कौन ले मेरी सुधि प्रिये 


तड़पाती है नदिया की लहरे 


जाता हूँ जब भी   तीरे


बस ढूँढू   तेरी चुनरी प्रिये !


पत्ते मुस्काते है जब भी 


आये पवन जब वेग लिए 


हूक ह्रदय में दे  जाती है 


न जाने हम क्यों बिछरे 

बस ढूँढू   तेरी चुनरी प्रिये !



स्वेद की बूँदें है तन पे 


मेघ खेलता है मुझसे 

कौन धुप में छाँव  करेगा 


कष्ट हरेगा कौन  प्रिये 



बस ढूँढू   तेरी चुनरी प्रिये !



पुष्प खिलते  हैं जब भी 


तितली को देखूं हँसते 


खुशबू संग जब वो आती है 


याद आये तेरी प्रीत प्रिये 



बस ढूँढू   तेरी चुनरी प्रिये !


बस ढूँढू   तेरी चुनरी प्रिये !












2 comments:

  1. बेहतरीन भावाव्यक्ति , सम्प्रेषण की अद्भुत छमता बधाई

    ReplyDelete
  2. bhut sunder bhaavabhivakti hai... very nice...

    ReplyDelete

मेरी जुस्तजू पर और सितम नहीं करिए अब

मेरी जुस्तजू पर और सितम नहीं करिए अब बहुत चला सफ़र में,ज़रा आप भी चलिए अब  आसमानी उजाले में खो कर रूह से दूर न हो चलिए ,दिल के गलियारे में ...