Wednesday, June 8, 2011

आऊंगा,ज़रूर मैं आऊंगा ....

जब  दुआएं  संग  है  
और  बाकी  है  जीने  की  ललक  ,
तब  सूरज   की  लाली   को  छुपा   लाऊँगा  
चाँदनी  से  सफेदी  चुरा  लाऊंगा 

घास  पर  नंगे पाँव चलते -चलते  हरे  हो ही  गये  हैं  अपने  सपने 
और  न  मिली   भी   मुझे  
वो   दूर  खड़ी  ललचाती  हुई  फलक  !!

तो  ख़्वाबों   के  समुंदर  में  डूब 
मोतियों  से  शब्दों  को  चुन  ..
गीतों  की  माला  ही  बना  लाऊंगा ,

पर  आऊंगा  ज़रूर  गाँव  वापस  ...
कुछ  नहीं   तो  सपनो  को  संग  ले  आऊंगा  ..

आऊंगा,ज़रूर   मैं  आऊंगा ....

3 comments:

  1. bhut hi khubsurat rachna.. very very nice...

    ReplyDelete
  2. तो ख़्वाबों के समुंदर में डूब
    मोतियों से शब्दों को चुन ..
    गीतों की माला ही बना लाऊंगा ,

    पर आऊंगा ज़रूर गाँव वापस ...
    कुछ नहीं तो सपनो को संग ले आऊंगा ..

    Very emotional creation !...thanks Neelansh ji.

    .

    ReplyDelete

मेरी जुस्तजू पर और सितम नहीं करिए अब

मेरी जुस्तजू पर और सितम नहीं करिए अब बहुत चला सफ़र में,ज़रा आप भी चलिए अब  आसमानी उजाले में खो कर रूह से दूर न हो चलिए ,दिल के गलियारे में ...