Wednesday, January 2, 2013

पढ़ गया

इस  शहर  में  ईमान  ऐसे  मर  गया 
इक  मसीहा  क़त्ल  होके  घर   गया

ज़ुल्म  की  खेती  तो  सर -ए -आम  है
गोदाम  में  अनाज  लेकिन  सड़  गया

कातिल  बन  गया  है मुनसिब देख लो
लोग  कह  रहे  हैं  कि वो  सुधर  गया

तुम  मायने  देखो  न  दोस्त ग़ज़ल  का
ये  क्यूँ  कहते  हो  कि  इसका बहर गया

क्या फ़राज़ क्या ग़ालिब मोमिन-ओ-फैज़
आज  नील  पूरे दिल  से  सबको  पढ़  गया 

2 comments:

  1. ज़ुल्म की खेती तो सर -ए -आम है
    गोदाम में अनाज लेकिन सड़ गया ..

    बहुत कमाल का शेर ... सच कहा है देश की हालात पे लाजवाब टीका ...

    ReplyDelete
  2. आपका बहुत आभार दिगम्बर जी

    ReplyDelete

मेरी जुस्तजू पर और सितम नहीं करिए अब

मेरी जुस्तजू पर और सितम नहीं करिए अब बहुत चला सफ़र में,ज़रा आप भी चलिए अब  आसमानी उजाले में खो कर रूह से दूर न हो चलिए ,दिल के गलियारे में ...