Saturday, July 23, 2011

तू ही तो जीना सिखाती है ...


तू   ही   तो   मुझे   सुलाती   है  ,तू   ही  तो  मुझे  जगाती    है  
हर   पल   तू  संग  संग  रहती  है ,तू  ही  तो  जीना  सिखाती  है   

जब  पूरब   से   सूरज  उगता   है ,कोई  पंछी  दाना  चुगता  है 
जब  मद्धम  सी  इक  पवन  चले ,और  गुलशन  में  इक  गुल  खिलता  है 


तू  आँखों  में  आ  जाती  है ,रह  रह   कर  मुझे  सताती  है 
मेरे  साँसों  की  हर इक  सिसकी   से ,गीतों  की  धुन  बन  जाती  है 
तू  ही  तो  जीना  सिखाती  है...   


फिर  इक  पुरवैय्या  हौले  से ,दरख्तों  को  सहला  देती  है 
जैसे  हो  छनकती तेरी पायलिया   ,जो   मन   को  बहला   देती  हैं 


फिर  टिमटिम  करते  हुए  तारें ,चंदा  के  संग  आ  जाते  हैं 
और  रात   के  घने   अँधेरे  में ,तेरी   कजरे  की  याद   दिलाते   हैं 


जब  इक  कोर  निवाला  लेता  हूँ ,तेरी   कंगन  मुझे  सताती  है 
और  मीठी  मीठी  तेरी  बातें ,मुझे  सपनो  में  ले  जाती  हैं 
तू  ही  तो  जीना  सिखाती  है...   


बस  ख़्वाबों  में   ही  मिलना  है , ऐसा  ही  जीना  मरना  है 
कुछ  ख्वाब  अभी  भी  बाकी  हैं ,उनको  ही  पूरा  करना  है 


तुम  सतरंगी  सपने  लेकर  मेरे  नींदों  में  आना  यारा 
मेरे  दिल  की  धड़कन  को  सुनना  और  दिल  में  बस  जाना  यारा 


तू  गाँव  गाँव   ,मैं  शहर  शहर  हम  गुर्बत्त  के  साथी  है 

तू   ही   तो   मुझे   सुलाती   है  ,तू   ही  तो  मुझे  जगाती    है  
तू  ही  तो  जीना  सिखाती  है ...

................................................................................................................







Friday, July 22, 2011

देर तक

ख्वाब  तिनके  के बनाया ,देर तक  
खुद जला,उनको जलाया,देर तक

बादलों से इश्क जो वो कर गया 
गम की बारिश में नहाया, देर तक 

मयकदे में भी उन्ही का शोर है
ये सुना तो, पि ना पाया, देर तक 

लोग न कहीं दोष दें उनको कभी
इसलिए आंसू छुपाया ,देर तक 

जिस्म क्या,कफ़न भी तब बिक गए
जब उसने , मातम मनाया ,देर तक 

चकोर कब कहता है ये चाँद से
तू अमावस में न आया देर तक 

वो न मिल जाएँ कहीं फिर ख्वाब में
इसलिए खुद को जगाया, देर तक

आंधियां कब पूछती हैं शाख से
फल को तुने क्यूँ पकाया, देर तक 

नील की ग़ज़लों में उनका राग है
साथ उसने यूँ निभाया ,देर तक 




Monday, July 4, 2011

मुसाफिर

कुछ अफ़साने रूह में उतर जाते हैं मुसाफिर
कुछ उम्मीद टूटकर बिखर जाते हैं मुसाफिर!!

ज़िन्दगी चलती है ,इसे चलना ही होता है
जो ख्वाब देखते हैं ,संवर जाते हैं मुसाफिर !!

मेरी जुस्तजू पर और सितम नहीं करिए अब

मेरी जुस्तजू पर और सितम नहीं करिए अब बहुत चला सफ़र में,ज़रा आप भी चलिए अब  आसमानी उजाले में खो कर रूह से दूर न हो चलिए ,दिल के गलियारे में ...