Thursday, October 31, 2019

तितली

बादलों  के  डाकिये   बूंदों  की  चिट्ठी  समेटे  छत  से  गुजरते  हैं ---

मेरी  जमीन  पर  
काँटे  थे , तो बरस  गये !

अब  हरे  घास  हैं  मखमली ,काँटे  नहीं ,पर  लौट  गये  बिन  बरसे !

और  तब बगल  वाली  सुँदर  बगिया  की  तितली हैरान  थी 
और 
अब  मेरे  सपनों  की  तरह  हरे  इन  घासों  पर  मंडराती तितली 

हैरान  तितली का होना अनवरत  और अविरत  है 

मेरे  मन  तितली 
घास सपने 
ये  जमीन  जीवन 
और  काँटे
कठिनाइयाँ   ही  तो हैं ,

पर सबसे बड़ी कठनाई इस निष्पक्ष ,निश्छल बादल के डाकिये को समझना है ,

आखिर कैसे बाँटता है ये चिट्ठियाँ ?

Tuesday, October 29, 2019

स्वासों को ऐसी धुन दे दो

विविध विचित्र विषों को संचित करते हो
कितनों को अमृत पीने से वंचित करते हो 

ये ज्ञात नहीं कितनों को अह्लादित करते हो ,
हर आयाम अपने ही मनोवांछित करते हो

अहम् का पर्वत राहों में ,मत मानो अपनी भूल
नाम छोटी योगदान में भी अंकित करते हो

तुम अपनी उँगलियों से लिखो कोई इतिहास ,
उनको अकारण ही सब पर इंगित करते हो

क्षमा ,दया ,धैर्य , समभाव सब रखते हो गौण ,
क्रोध ,मोह ,मद ,आडम्बर आप त्वरित करते हो

ये कैसी श्रद्धा जो निश दिन करते हो पूजा ,
हर दिन परमेश्वर को पर लज्जित करते हो

वर्तमान कर्मा का रथ है,भविष्य सारथी है ,
अतीत अनुभवों का गुरु ,क्यों चित्त चिंतित  करते हो

आओ अपने हर स्वासों को ऐसी धुन दे दो ,
जो कहे सब "नील"  तुम रोमांचित करते हो

Sunday, October 27, 2019

जीवंत दीपक

जिस  प्रकार  इक  छोटा  सा  दीपक  आँखों  को  ज्योति  दे  सकता  है  पर  खुद  उसके  तले   अँधेरा  रहता  है
अथार्थ
श्रेष्ठ  परोपकार  करने  में  स्वयं  को  परे  कर  देना  परता  है
फौजी  खुद  अपने  घर  नहीं  जा  पाते  पर  हमारा घर  में  होना  सार्थक  करते  हैं

किसान  वर्षा , ताप  और  हवाओं  को  झेलते  हैं  पर हमें  अन्न  और  प्रसाद  की  कमी  नहीं  होने  देते
गुरु  स्वयं लघु  और  तपस्वी  की  भाती  जीवन  व्यतीत  करता  है ताकी   उसके  शिष्य हर  ऐश्वर्य से  परिपूर्ण  हो  जायें

मज़दूर हमारे कार्य साधने में अपना समर्पण करते हैं

माता  पिता  अपने  संतति   की चिंता  करते  हैं  और  उनकी मनोइच्छाओं  को  पूरा  करते  हैं

आईये  जीवंत  दीपकों  का  स्मरण  और  अभिवादन  करें

खामोश  मुहब्बत

कबूतर  ताकते  हैं  छत  से  कोई  दाना  लायेगा  
इस  सुन्दर  से उपवन  में   कोई  दीवाना  लायेगा 

बहुत  उत्सुक  हैं  वो  लेकिन चुपचाप   बैठें  हैं ,
कोई  लायेगा खुशियाँ  उनकी  या  कोई  ना  लायेगा 

हुई  आहट  की  वो  फुर्र  से  उड़े   ,फिर वापस  उन्हें  नीचे ,
किसी  खामोश  मुहब्बत का  ही फसाना लायेगा 

टहलना  तो  बहुत  ही  कायदे  से  तुम  टहलना "नील ",
बहुत  मासूम  हैं ,उन्हें  इस  तरह  ही  आना लायेगा

Friday, October 25, 2019

विष 

रंजिशें  कर  रहा  हूँ  खुद  से , ए वाईज़ तुझे बुरा  कह  के ,
क्यों  नहीं  शिव  सा  पी  लूँ  ये  विष  भी  सुरा  कह  के 

उसने  खुद  तक  किया  मुझे   सिमित , पूरा कह  के ,
तूने  राह -ए -  खुदा  अब  दे  दी  अधूरा  कह  के 


दरीचा  रोशन  सा  हुआ  पंछी  को  जो  दाना  डाला   ,
आता  हूँ  तिनकों  को समेटे  अब   ,वो   उड़ा  कह  के 

हम  है  अदने से  , हर  नज़्म  में  बुलाया  रहमत  को  तुझे ,
कोई  तेरा  चैन  न  ले  "नील "  इनसे  जुड़ा  कह  के !




Thursday, October 24, 2019

सोच

किस  पे  रखूँ  यकीं  कि  हर  कोई  कभी  खास  ही  था ,
झूठ  और  सच  है  क्या ? ,मेरा  खुदा  मेरा  विश्वास  ही  था !

मुझको  सहरा  में  बहुत  लोगों  ने  सहारा  भी  दिया ,
कई  अजनबीयों  को  किया  अपना , वो  मेरा  प्यास  ही  था !

आज  ओढ़  के   तुम  कात  रहे  हो  , वो  है  मेहनत !
ये  सूत   है  इक  सोच  , जो   शजर  का  कपास  ही  था 

उसको  खत  दे  कर  मत  तोड़  ,ए   नादाँ  काशिद ,
"नील " आयेगा  फिर  उसी  राह  पे  उसे  आस ही  था


Wednesday, October 23, 2019

बेहोश 

जिसे  करना  है  फर्ज़  पूरा  ,वो  खामोश  है  जी !
वक़्त  पे  कर  पहल  नादाँ , तो  क्या  दोष है  जी ?

तोहमतें  दे  रहा  है  ,कर  रहा  है  तू  और  मैं ?
चल  रही  जुबान  ,दिल  और ज़ेहन  ,बेहोश  है  जी !

किस  शहर  में  तुझे  ढूंढू ए  खुदा , कहाँ  जाऊँ !
बेनक़ाब  कौन  यहाँ  ,कौन  नकाबपोश  है  जी ?


वो  जुलाहा  है  ,जो  सूत  को भी  चादर  कर  दे !
ये  है  मीठी सी  जिद्द  हर  रोज़  , मत  कहो  जोश  है  जी !


सब  को  बेशक  ही  मेरे  किस्से  कह  दे  "नील "!
न  ही  पहले  किया  था  रोष  ,न  अब  रोष है  जी !

Monday, October 21, 2019

बादल

तू   इक  सूत   के  जैसा   है , जो  ठोस  ना  है  ,पर  कोमल है
मेरे  कपड़े   तेरी  सीरत   है  , मेरे  चादर    तेरा   ही  बल  है !

मेरी  साँसें   हैं  ये  काले  हर्फ़ ,ये काफिया ध्यान मेरे  मन  का
मेरा   घाटा   है  बेमानी  शेर , गज़लों  में  हरदम  हल   है !

तुम  प्याला  ले  कर  आये  हो , खलिहानों   में  पानी   देने ,
तुझको   प्याले   पे  नाज़   बहुत ,उसका  प्याला  वो  बादल  है !

कभी  नील  तुम्हारी  आँखें  हैं ,कभी  नील  नदी  का  तीर तेरा
कभी  नील  गगन  का  बादल  है ,कभी  "नील " तो  गोया  पागल  है !

Saturday, October 19, 2019

इक शाम सा हूँ मैं बौराया

मुद्दत  हो  गयी  मैंने  तुझको  भेजा  ही  नहीं  कोई  डाक  सनम
मैं  साथ  ही  हूँ  साँसों  की  तरह ,तू  खिड़की  को  ना ताक  सनम

ये  हिज्र  भी  बड़ा  है  सौदाई  ,दर  पर  मासूम  सा  आ  जाये ,
मैं  दरवाजा  गर  खोलूँ  तो  ,हो  जाता  है  बेबाक  सनम

हम  बादल  जो  बन  जायेंगे  ,तेरे  घर  के  ऊपर  आयेंगे ,
हम  बिजली  ना  चमकायेंगे ,हमे  दुश्मन  में  न आँक सनम

हमने  तुमको  सच्चा  जाना ,कुछ  कह  पाया  इन  गज़लों  से ,
न  हम  ही  थे  मायूस  कभी ,न  तुम  ही  थे  चालाक  सनम

ये  जीवन  सुबह  की  है  धूप ,इक  रात  ने  चुपके  से  बोला  ,
इक  शाम  सा  हूँ  मैं  बौराया , हूँ  खुद  पे  अब  आवाक  सनम

तूने   पूछा   था  जाते  पल  ,क्या  दूँ  तुझको  ए  "नील " मेरे ,
तू दर्जी  है  मेरे  मन  का  , दे  सपनों के  पोशाक  सनम

Friday, October 18, 2019

Root/ जड़

जीव पेड़ों से घिरा हुआ है और शाखाओं के चंगुल के भीतर उलझ गया है,
खुद को मुक्त करने की कोशिश कर रहा है,
आने वाले तूफान से प्राणी मंत्रमुग्ध हो रहा है,

या तो "जड़ों वाले पेड़" होने का सौभाग्य प्राप्त करें
या जड़ रहित पत्ती की तरह मुक्त हो।

The creature is surrounded by trees and entangled within clutches of   branches , trying to free itself, the creature is being mesmerised by the  incoming storm , either get the fortune of being  the  "tree having the roots" or have the freedom  like rootless leaf. 



Thursday, October 17, 2019

वादों का सम्मोहन ?


प्रतिदिन हार  रहा  हूँ  खुद  को  किये  वायदों  से !

शाम  को   दश  मुखी  रावण  की  तरह  हँसते  है  मुझ पर  !!!

मैं  राम  भी  नहीं  कि  उनसे  टकरा  जाऊँ !!


सिवाय  इसके  कि  मैं  खुद  इक और  वायदा  कर  लूँ  निद्रा  मग्न  होने  से  पहले  और  दे  दूँ  फिर  उस  रावण को  इक और  वायदा रूपी  मुख   भेंट  में ?

युहीं  वो  रावण अजय  होता  जा  रहा  है 



न  जाने  अब  कोई  लक्ष्मण  मुझे  कायर  क्यूँ  नहीं  बोलता  कि  मैं  रावण से  पहले  अपने  खोखले  वायदों  से  टकराऊँ   ,क्यूँ  नहीं  वो  मेरे  मन के    चारो  ओर  समर्पण  और  कर्तव्यपरायणता  की  रेखा  खिंच  देता  है  जब मैं  मारीच रुपी वायदों की सम्मोहनी मृग की कल्पना  की  भेंट अपने अबोध  सीता रुपी मन को देकर  उससे अन्याय करने को स्वप्रेरित हो जाता हूँ और सिता का   अपहरण हो जाता है दशानन वचनों के द्वारा  !

क्यों नहीं मैं किसी भी सीता द्वारा मेरे वादों की अग्नि परीक्षा के लिए मजबूर हूं ?

क्यों नहीं किसी भी कैकेयी ने मुझे अपने वादों के शहर को छोड़ने के लिए मजबूर किया ?

किसी ने भी मेरे वादों के पैर क्यों नहीं हिलाए जो अंगद की तरह स्थिर  हैं



Tuesday, October 15, 2019

Experience/ अनुभव

ब्रह्मांड का कोई अंत नहीं है,
भले ही कलम थका हुआ हो,
सोचने का तरीका खुद एक कविता है,
अनुभव हमेशा एक गिलहरी की तरह सक्रिय होता है,
यह कभी नहीं थकता है,
दीपक तब भी जब यह अपने आखिरी कुछ क्षणों में होता है,  दूसरे दीपक
या
तेल की खोज के लिए आवश्यक है जो आत्म-प्रज्वलन के लिए आवश्यक है ,,

Their is no end to the universe ,
even if the pen is tired , the way of thinking is itself a poetry ,
The experience is always active like a squirrel , it never tired, 
The lamp even when it is in its last few moments, is  required for search for the other lamp or the oil which is needed for self  re-ignition ,,

Monday, October 14, 2019

Quest /ज़ुस्तज़ू

दो   घड़ी  के  ही  इस ज़माने में ,
ज़ुस्तज़ू  है कर दिखाने में  !

होता  है आसाँ  पार करने में ,
आती है मुश्किल पुल  बनाने में ?

रात और चाँद दोनों आये हैं ,
भूल हो जाये  ना निभाने में ?

सात  रँग  के ज़ेहन में फूल खिले ,
सादगी से यूँ पेश आने में !

हो तसल्ली कि  कुछ नया कर दें ,
कुछ कमी रह गयी पुराने में ?

जानते ही तुम भूल  जाओगे  !
एक मुद्दत हुई बताने में ?

उड़ रहे पंछी , सुबह आयी है !
देर काफी है शाम आने में !

तारे हैं दूर , पास है सूरज
क्या बुराई टिमटिमाने में ?

तुम सा कोई चारागार कहाँ ,
वक़्त कटता  है दवाखाने में !

रोज़ खुद से ही जंग क़ायम है ,
दर्द होता है हार जाने में  !

"नील "  कह दो या कह दो गंगा ,
पानी तो पानी  ,इस फ़साने में

Sunday, October 13, 2019

Shadows/ छाया

हम अपनी छाया का अनुसरण कर रहे हैं या यह है कि हमारी छाया हमें धक्का दे रही है, वास्तव में  हम अपने अतीत से नियंत्रित होते हैं और हम पूर्व धारणा,शिकायत,शत्रुता और कभी-कभी आत्म घृणा जैसी नकारात्मक भावनाओं को विकसित करते हैं। और उस स्थिति में हम अपनी छाया का पालन कर रहे हैं।  , लेकिन अगर हमारे पास एक अच्छी इच्छा है, तो हमारी छाया हमें प्रकाश की ओर धकेल देगी

Saturday, October 12, 2019

Urge on / तलब

एक  चाय  की  तलब  को  छोड़  भी  सकते  हो  क्या ,
पास  खुद  के  खुद  को अब  मोड़  भी  सकते हो  क्या !

ताश  के  पत्तों  के  घर  पर  भी अना कर  लेते  हो ,
नीब  अब  अपने मकाँ   में  जोड़  भी  सकते हो क्या !

वायदों  के  जाल  में  फँस  जाते  हो  ,फँसाते   हो  ,
तुम  ही  कह   दो  चाँद  तारे  तोड़  भी  सकते हो  क्या !

है  तुम्हारे  प्यार  का  इम्तेहाँ ! ,उस  नीम  से ,
तुम  शहद  की  बूँद , निचोड़  भी  सकते हो  क्या  !

गुल्लकों  में  क़ैद  खुशियाँ ,  किस शमाँ  का  इंतज़ार  ?
"नील " हर  कूचे  में  उनको  फोड़  भी  सकते हो  क्या !!

Friday, October 11, 2019

Fraction / अंश


आज  दिन  थोड़ा  जल्दी  शुरू  कर  दूँ  ज़रा
रात  को  टूटा  है  दिल , सुबह  रफू  कर  दूँ ज़रा !

तुमको  मेरे  नज़्म  -ऐ -अक्स  से  मुहब्बत  हो  गयी ,
खुद  को  भी  उसके  हू -ब -हू कर  दूँ ज़रा !

रँग  बिरँगी   जिंदगी  में   रँग -ए -यारी  का  सामान ,
थोड़े लम्हे  के  लिये  खुद  को  उदू (rival) कर  दूँ ज़रा !

चाँदनी  पर  रख  यकीं  अपने , और  मेरी  बात  काट ,
गर  अमावस  में  तुम्हारी  आरज़ू  कर  दूँ ज़रा !

बारी  बारी  से  जो  देता  धूप  हर  दिशा  को  "नील ",
अंश  उस  सूरज  का  तेरे  रू -ब-रू कर  दूँ ज़रा !

Thursday, October 10, 2019

Bridge/पुल

तुम  बहुत  हो  दूर  ! ,लेकिन  ,है  कविता  का  ये  पुल  ,
तुम अलग  हो ,मैं  अलग  हूँ , एक  गीता  का  ये  पुल !

जब  कभी  अथाह  सागर  ,कर  रहा  हो  इंतजार ,
सामने  पाओगे  तुम तब  उस  विधाता  का  ये  पुल !

सब  अलग  लगने  की  कोशिश  में  यहाँ  लगे  हुए  !,
सब की  रोगों के  लिये है  ,एक  दवा •••!!! का  ये पुल

मोम  के  पुल से  सभी  के  साथ  हम  क्यूँ  बँधे  ?,
धीमी  धीमी आँच पर  है राब्ता   का  ये पुल ?

Wednesday, October 9, 2019

Limit/सीमा


एक हिरण   सा  मन  है अपना ,कोई  कातिल ! ना  आ  जाये ,
कैसा  हो  हम सब  का  सपना ,अंतिम  मंजिल  ना  आ जाये !

सब  ने  सीमा  तय  कर  ली  है ,इंसान  को  तय करना  है ,
सागर  भी  मनमानी  करता  जब  तक  साहिल  ना  आ  जाये !

करते  हो  करनी  से  सौदा , पर  तुम में  तो  है  कितना  बल ,
कब  तक  समझोगे  जब  तक  कि तुमसे  काबिल  ना  आ  जाये !

हर्फों  को  तुम  पढ़  लेना ,आँखों  में  ना  जाना  डूब , 
चोटी   तक  जाने से  पहले  "नील " पे  दिल  ना  आ  जाये !

Tuesday, October 8, 2019

Proof / सबूत


the greenery will show the proof of the rainfall , no need to wait for the rainbow for the proof, the rainbow is a miracle or  [coincidence] and the greenery  , hardwork

हरियाली बारिश का सबूत दिखाएगी, सबूत के लिए इंद्रधनुष का इंतज़ार करने की ज़रूरत नहीं है, इंद्रधनुष एक चमत्कार या [संयोग] है और हरियाली, अथक परिश्रम

Boredome/उदासी


जिस कुएँ ने हमें जीना सिखाया है, वही कुआँ आज बारिश के उफान में डूब गया है,
और हमारा परिश्रम, उसे जीवन और गौरव में वापस लाने की प्रक्रिया में ऊब गया है

Sacredness/पवित्रता

Words should be kept as the sacred rivers by the mighty Himalayas , not owned ,but allowed to  flow and keep nourishing , if kept for the ego, flood of misery  is what we can  get

शब्दों को शक्तिशाली हिमालय द्वारा पवित्र नदियों के रूप में रखा जाना चाहिए, स्वामित्व में नहीं, लेकिन उन्हें बहने और पोषण करने की अनुमति दी जाए, अगर अहंकार के लिए रखा जाए, तो दुख की बाढ़ है जिसे हम प्राप्त कर सकते हैं,

Inspiration / प्रेरणा

What you wrote was already there, you have collected it and you are inspired

आपने जो लिखा था वह पहले से ही था, आपने उसे एकत्र कर लिया है और आप प्रेरित हैं

Monday, October 7, 2019

Question ?/ सवाल


कभी  कभी  जब  फर्ज़  पूछता  है  सवाल , 
कि  मुझ  में  भी  खुदा  है  ,ये  आता  है  ख्याल!  

हज़ारों  राह  हैं  चुप  चाप  भी  पूरा  कर  लूँ , 
मगर  देना  परा  खुद  को  खुद  ही  से  निकाल!  

तू  ना  तो  मकरी  है,  ना  ही  तू  मछुआरा  है ,
क्या  ज़िद्द  है  तेरी  कि  तू  फेकता  है  ये  जाल!  

समेटी  है  जो  तूने  खुशियाँ  , वो  छुपाना  नहीं , 
पेड़  बन  जायें  वो ,बीज  ना  तू  रखना  सम्भाल !  

तेरी  कमी  में  कमज़ोर  गर  हो  जाये  "नील ", 
ये  होगी  वादा  खिलाफ़ी ,तू  तो  है  मिसाल !!!



Sunday, October 6, 2019

Guest / मेहमान

दो  राहों  पर  जाकर  करते  हैं खुद  का  पहचान ,
अपनी  राहों  का  रहबर  खुद  बनता  है  इंसान!

काले  बादल  और बिजली  की  आहट  सुन  कर  के ,
चींटी सा  बन  जाये  तो  ,हो  जाये  सब  आसान !

करते  हैं  इस  घर  की  दीवारों  से  सब  प्यार ,
अपने  घर  में  भी  लेकिन  दो  दिन  के हैं  मेहमान

कैसी  फसलों  के  चक्कर  में  पड़   जाते  हो  "नील ",
तेरे  ही  कुछ  कागज़  पर  है  हर्फों  का खलिहान

Saturday, October 5, 2019

Misconception/ भरम

टूटे  हुये  शीशों  को  सजाओ  ना ,  दोस्तों ,
यूँ  आईनों   का  शहर  बसाओ  ना  दोस्तों !

रखते  हो  अगर  आईना  तो , रखो  साफ साफ,
भूल  कर  खुद  को  ही  ,आओ  ना  दोस्तों

कागज़ों  के  रेत  में  ये  हर्फ़  के   हैं  धूल ,
हर्फों  को  फिर  फूल  सा  खिलाओ  ना  दोस्तों

कहते  हो  वाह  तो  हो  जाती  है  रौनक ,
है  कमी  तो  , आज ,  छुपाओ  ना  दोस्तों,

रूठता  है  अब  नहीं   ये  "नील " भी  कभी ,
ये  भरम भी  तोड़  के  जाओ  ना  दोस्तों

मेरी जुस्तजू पर और सितम नहीं करिए अब

मेरी जुस्तजू पर और सितम नहीं करिए अब बहुत चला सफ़र में,ज़रा आप भी चलिए अब  आसमानी उजाले में खो कर रूह से दूर न हो चलिए ,दिल के गलियारे में ...