किया जो फर्ज था पर, इनाम उसमे ढूंढेंगे
धूप लाजिम है, नसीम-ए-शाम उसमे ढूंढेंगे
जो डायरी लिखोगे, अपना नाम उसमे ढूंढेंगे
हम तो शायर हैं ,बस कलाम उसमे ढूंढेंगे
बहुत शिद्दत से निभाया है उसने रिश्ता,
ऐब कुछ लोग ,सर-ए-आम उसमे ढूंढेंगे
मदद ही कर रहे थे, कमी कहाँ निकाली
नहीं मालूम था वो इल्जाम उसमे ढूंढेंगे
नफे की बात न कर, है रब का घर साहब
आप अपना काम ढूंढें, हम राम उसमे ढूंढेंगे
अगर सागर में ही ढूंढना है "नील" मोती को,
भले हो जाएँ हम नाकाम, उसमे ढूंढेंगे
No comments:
Post a Comment